Nagda Police

खबर का असर, नागदा पुलिस ने 376 के तहत केस दर्ज किया

नागदा। एक व्यक्ति द्वारा की गई आत्महत्या के बाद पत्नी द्वारा एक पड़ोसी पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद अब पुलिस ने पड़ोसी को आरोपी बनाते हुए दुष्कर्म के मामले में धारा 376 तथा अपराधिक धमकी देने के लिए धारा 506 के तहत केस दर्ज किया है। बता दें कि विगत 10 फरवरी को कैमरा24 रिपोर्टर ने मामले की पड़ताल करते हुए मृतक की पत्नी से बात की जिस दौरान पत्नी ने ग्राम पारदी में रहने वाले पड़ोसी श्यामलाल पर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया था। हालांकि अब बिरला ग्राम नागदा पुलिस ने ग्राम पारदी निवासी श्यामलाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Back To Top