Nagda Police

नागदा लाॅकडाउन: ईंट भट्टी का काम रूकवाया, पुलिस ने दी सख्त हिदायत

नागदा। ईंट भट्टो पर कार्य कर रहे मजदूरों को पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर मदूरी से मुक्त कराया गया है। बता दें कि इस समय सम्पूर्ण लाॅकडाउन के चलते प्रशासन द्वारा सख्ती अपनाई जा रही है, जिससे लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ना ले सके। नागदा के समीप ग्राम भीमपूरा गिध्वनिया में तहसीलदार विनोद शर्मा सहित अधिकारी तथा पुलिस बल ने पहुंचकर भट्टा चालको को सख्त हिदायत देते हुए मजदूरी नहीं कराने की समझाश दी जबकि ऐसा करने पर आगे कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Back To Top