नागदा में शिवरात्रि पर लगने वाले मेले की व्यवस्थाओं को जाना

Nagda Shivratri Mela

नागदा। उज्जैन जिले के नगदा में शिवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले की तैयारियों के संबंधन में जनप्रतिनिधि सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जाना। बता दें कि कांग्रेस नेता सुबोध स्वामी, एसडीएम आरपी वर्मा, तहसीलदार विनोद शर्मा, सीएसपी मनोज रतनाकर, मंडी थाना इंचार्ज श्याम सुंदर शर्मा, बिरला ग्राम थाना इंचार्ज सुरेश सोलंकी ने मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा मेला प्रबंधन को किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते के सख्त निर्देश दिए।