नागदा। उज्जैन जिले के नागदा की पल्या में बनी सोसायटी विगत तीन दिनों से नही खुलने के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। किसान लक्षमण सिंह और बापू सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की गई लेकिन सोसयाटी में खाता है लेकिन सोसायटी बंद होने के कारण काम रूका हुआ है, वहीं जिम्मेदार व्यक्ति से बात करने के बाद भी मामले को टाला जा रहा है।
