Nagda police

वर्दी की आड़ में शराब तस्करी, आरक्षक गिरफ्तार

नागदा। उज्जैन जिले की नागदा पुलिस ने खाचरोद नाके पर शराब तस्करी मामले में एक पुलिस आरक्षक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रतलाम के थाना माणक चौकी में प्रवीण गर्ग, आरक्षक पद पर पदस्थ है जो अपने साथी रवि के साथ शराब तस्करी में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है।

  • नागदा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • कार से बरामद हुई 40 पेटी शराब
  • आरक्षक और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया

नागदा थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक सदिग्ध कार को रोककर तलाशी लिए जिस दौरान कार से 40 पेटी शराब बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 24 हजार रूपए आंकी गई।

Back To Top