सावन सोमवारः उज्जैन महाकाल की दूसरी सवारी 13 जुलाई को

ujjain mahakal sawari yatra

उज्जैन। सावन सोमवार के दिन उज्जैन महाकाल की दूसरी सवारी की तैयारियों को लेकर एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक ली। दरअसल सावन के दूसरे सोमवार पर उज्जैन के भगवान महाकाल की दूसरी सवारी निकाली जाएगी जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उज्जैन एएसपी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।

  • पहली सवारी मार्ग से ही निकलेगी दूसरी सवारी
  • कोरोना काल में सर्तकता बरती जा रही हैः एएसपी

बैठक के दौरान पिछली सवारी के दौरान सामने आई कमियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई जबकि दूसरी सवारी में पूर्व से तय मार्ग पर ही सवारी निकाली जाएगी, जबकि कोरोना काल में नियमों की पालना पर भी ध्यान दिया जाएगा।