नागदा में फसल सर्वे के लिए दल गठित

nagda sdm

नागदा। उजजैन जिले में खराब हुई किसानों की फसलों को लेकर जिला कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया है जिसके तहत नागदा के नगर पालिका कम्युनिटी हाॅल में नागदा एसडीएम पुरूषोत्तम कुमार ने समीक्षा बैठक ली जिसमें तहसीलदार, नायाब तहसीलदार, पटवारियों सहित ग्राम पंचायतों के सचिव मौजूद रहे।

  • नागदा एसडीएम द्वारा ली गई बैठक
  • खराब हुई फसलों का सर्वे करने दल गठित
  • सर्वे के बाद किसानों को दिलाया जाएगा मुआवजा

बता दें कि नागदा के अधिकतर क्षेत्रों में किसानों की फसल प्रभातिव हुई है जिसके बाद अब प्रशासन द्वारा सर्वे दल का गठन किया गया है जो कि मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लेने के बाद रिपोर्ट सौपेगा।