सांसद अनिल फिरोजिया ने रतलाम डीआरएम के साथ बैठक की

Ujjain MP Anil Firojiya

उज्जैन। सांसद अनिल फिरोजिया ने रतलाम मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता के साथ उज्जैन सर्किट हाउस में बैठक की है। बताया जा रहा है कि रेलवे के विकास कार्य के संबंध में सांसद और डीआरएम के बीच चर्चा हुई।

  • रेलवे के विकास कार्य संबंधित चर्चा हुई
  • चिंतामन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया
  • रतलाम मंडल डीआरएम विनीत गुप्ता के साथ बैठक

जानकारी के मुताबिक बैठक में चिंतामन रेलवे स्टेशन का कार्य जल्द पूर्ण करने, लाॅकडाउन के कारण बंद हुई उज्जैन से तीन ट्रेनें को चलाने, उज्जैन इंदौर रेल मार्ग का दोहरीकरण कार्य जल्द पूर्ण करने सहित उज्जैन रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म 7 और 8 का विस्तारीकरण करने संबंधित चर्चा हुई। बैठक के बाद सांसद व डीआरएम, चिंतामन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने भी पहुंचे।