Village of Pali

उमरिया के मेंढकी में अवैध बोरवेल रुकवाने पहुंचे पटवारी पर हुआ हमला

उमरिया। बिरसिंहपुर पाली अंतर्गत ग्राम मेंढकी में अवैध बोरवेल का कार्य रूकवाने पहुंचे पटवारी मूलचंद डुडव पर ग्रामीणों द्वारा हमले किए जाने का मामला सामने आया है जिसके कारण पटवारी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक ग्राम मेढ़की में अवैध बोरवेल होने की सूचना पटवारी को मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे पटवारी ने जब दस्तावेज मांगे तो ग्रामीणों द्वारा पटवारी की पिटाई कर दी गई।

वहीं घायल पटवारी का अस्पताल में उपचार हुआ जबकि पाली पुलिस को इस बात की सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Back To Top