कन्नौज के छिबरामऊ में दिखा भरत बंद का असर, बंद रहीं दुकानों

Kannauj Bharat Band

छिबरामऊ। कन्नौज जिले के छिबरामऊ बहुजन मुक्ति मोर्चा द्वारा सीएए और एनआरसी के विरोध में भारंत बंद का आव्हान किया गया जिसका असर कन्नौज जनपद में देखने को मिला। बता दें कि कन्नौज जनपद में अधिकतर दुकाने और बाजार बंदर रहे जिस विरोध का व्यपारियों ने समर्थन किया।

कन्नौज जिले के छिबरामऊ में चूड़ी वाली गली, बड़ा बाजार तथा थोक मंडी सहित सभी मुख्य बाजार बंद रहे। व्यापारी अपने घरों से बाजार तो आये, लेकिन किसी ने अपनी दुकानें नही खोली। व्यापारियों का कहना था कि वह भारत बंद का समर्थन करते हैं और देश में हर वह कानून असंवैधानिक है जो किसी धर्म या वर्ग विशेष को ध्यान में रखकर बनाया गया हो। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासनिक अधिकर गस्त करते नजर आए।