इंदौर में भागवत कथा के दौरान मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

Krishna Janmotav bhagwat katha

इंदौर। इंदौर नरसिंग बाजार उदापुरा जवाहर मार्ग द्वारकाधीश मंदिर में भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक पंडित जितेंद्र पाठक द्वारा कृष्ण जन्म की लीला सुनाई गई जिस दौरान कृष्ण जन्म का मंचन करते हुए जन्मोत्सव मनाया गया। भागवत कथा पांडाल में मौजूद श्रद्धालू कष्ण जन्म के दौरान भजनों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आए जिस दौरान पूरा पांडाल श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। वहीं कथा के 6वे दिन रुक्मणी विवाह की लीला का मंचन होगा। जानकारी के मुताबिक कथा का सामापन 1 फरवरी को पूर्णाहूती तथा भंडारे के साथ सामपन होगा।