पुणे के धानारी में मायड़ भजन संध्या का आयोजन

Mayad Bhajan Sandhya

पुणे। पुणे के धानोरी में आईजी युवा मंडल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक गोस्वामी समाज के नेमी चंद द्वारा राजस्थान की मायड़ भाषा में भजन संध्या का आयोजन कराया गया जिसमें मायड़ कलाकार प्रकाश सीरवी, नेमीचंद शर्मा, भीम सिंह, रतन सीरवी, कालू गोस्वामी सहित गोस्वामी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर भजनों का आनंद लिया।