Headlines
umaria news

औरंगाबाद रेल हादसा, उमरिया के 5 मजदूरों के शव पहुंचे गृह ग्राम

उमरिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेल हादसे में मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के 5 मजदूरों की मौत हुई है जिसके बाद सभी के शवों को विशेष ट्रेन से उमरिया लाया गया। जानकारी के मुताबिक सभी मृत मजदूरों के शव को जिला प्रशासन द्वारा उनके गृह ग्राम भेजा गया। औरंगाबाद रेल्वे स्टेशन से श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा मृतको के शव रवाना किए जिसके बाद उमरिया पहुंचने पर पांच मृतक श्रमिको के शव जिला प्रशासन द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से उनके गृह ग्राम पहुंचाये गये। रेल दुर्घटना में मृतक अच्छे लाल कुशवाहा का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम चिल्हारी, मृतक प्रदीप सिंह का पार्थिव शरीर ग्राम अमडी, मुनीम सिंह का पार्थिव शरीर तथा नेमषाह का पार्थिव शरीर गृह ग्राम रक्सा एवं मृतक बिजेंन्द्र सिंह का पार्थिव शरीर गृह ग्राम ममान पहुंचाया गया।

Back To Top