Birsinghpur pali

उमरिया के पाली में पुलिया निर्माण विवादों में घिरा

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में लाॅकडाउन के दौरान शुरू हुआ पुलिया निर्माण का कार्य अब विवादों के घेरे में दिखाई देने लगा है। दरअसल पाली के बस स्टैंड के पास पुलिया निर्माण कार्य आरम्भ किया गया है जहां नगर पालिका द्वारा ठेका प्रथा पर आरंभ किये गए करीब डेढ़ लाख की लागत से पुलिया निर्माण में गुणवत्ता की कमी के चलते निर्माण कराने का मामला सामने आया है।

भाजपा नेता सुदामा विश्वकर्मा तथा कांग्रेस नेता संजीव खण्डेलवाल ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में सही तौर पर गुणवत्ता में ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि इस सम्बंध में सीएमओ आभा त्रिपाठी ने पुलिया निर्माण कार्य का तरीका व गुणवत्ता को सही ठहराया। गौरतलब है कि निर्माण कार्य के ठेकेदार मुकेश गुप्ता है जो भाजपा के नेता बताए जाते है।

Back To Top