उमरिया के पाली पहुंची बीजेपी प्रदेश मंत्री मनीषा सिंह

BJP MLA Manisha singh

उमरिया। जिले की जैतपुर विधायक मनीषा सिंह को मध्यप्रदेश बीजेपी का प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर बिरसिंहपुर पाली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वहीं मनीषा सिंह ने पार्टी द्वारा भरोसा जताने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे, प्रकाश पालीवाल, सरजू अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कोल, उपाध्यक्ष रामधनी प्रधान, करकेली जनपद अध्यक्ष कुसुम सिंह, सुदामा विश्कर्मा, बहादुर सिंह, राजू पटेल, सत्या विश्कर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, कमल लालवानी, कल्लू बर्मन, भरत प्रजापति, प्रेम गुप्ता सहित माया उपाध्याय, अनीता सिंह, बबली यादव, नीलम बर्मन एवं साधना पटेल मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

  • जैतपुर से विधायक भी हैं मनीषा सिंह
  • बिरसिंहपुर पाली बीजेपी ने किया स्वागत
  • पार्टी द्वारा भरोसा जताने पर आभार व्यक्त किया