पाली। उमरिया जिले के पाली एकल अभियान का वार्षिकोत्सव सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें बच्चों की शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों के प्रति बच्चों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य रहा। इस दौरान केंद्रीय प्रतिनिधि एवं संभाग अध्यक्ष संजय जैन, एरिया मैनेजर अरविंद कुमार, केंद्रीय अर्थ विभाग प्रमुख कामेश्वर शर्मा, विश्वास शाखा अध्यक्ष सुमित्रा विश्वास, नगरपालिका उपाध्यक्ष रामधनी प्रधान तथा उमरिया एकल अध्यक्ष नंदलाल प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद रहे। बता दें कि इस अवसर पर एक शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें नृत्य तथा गायक कलाकरों ने अपनी प्रस्तुति दी, वहीं शोभा यात्रा के बाद वहीं काॅलरी स्टेडिय में एक सभा भी आयोजित हुई।