उमरिया। जिले में पहला कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश का उमरिया जिला अभी तक कोरोना की चपेट से बाहर था लेकिन अब उमरिया जिले के एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के मुंबई से लाॅकडाउन के दौरान अपने गृह जिला उमरिया आया युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है।
जानकारी मिली है कि बीते दो दिन पहले यह मजदूर महाराष्ट्र के मुंबई से मध्य प्रदेश के उमरिया आया था जिसे प्रशासन द्वारा उमरिया के क्वारंटीन सेंटर पहुंचाकर कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिया था, वहीं जबलपुर मेडिकल काॅलेज द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में युवक के कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
वहीं युवक के कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के एहतिहात बरतते हुए निवास क्षेत्र को सील किया गया जबकि संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More
विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More