उमरिया के तिवनी में गृह प्रवेशम कार्यक्रम आयोजित

Grah Pravesham tiwni umaria

उमरिया। जिले के ग्राम पंचायत तिवनी में खंड स्तरीय गृह प्रवेशम कार्यक्रम आयोजित हुआ जिस दौरान प्रधानमंत्री आवास हितग्राही राम बाई एवं जगत सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह द्वारा गृह प्रवेश कराया गया। जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले में 3 हजार 375 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया है इसके साथ ही 73 स्वच्छता परिसर एवं तीन पंचायत भवनों का लोकार्पण भी किया गया।

  • जिले में 3, 375 हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
  • 73 स्वच्छता परिसर का लोकार्पण हुआ
  • तीन पंचायत भवनों का भी लोकार्पण हुआ

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच नरबद सिंह, संतोष शिवहरे, जनपद सीईओ दीक्षा जैन, नोडल अधिकारी अभिषेक पांडे, पीसीओ रामसिया बर्मा, सचिव छोटेलाल पेंड्रम, रोजगार सहायक सुखदेव सिंह, संतराम सिंह उपस्थित रहे।