Gyarah Mukhi Shri Ganesh

पाली में ग्यारह मुखी गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

उमयिा। जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित वार्ड 11 में गणेश उत्सव के दौरान देवी जागरण तथा झांकियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बता दें कि झांकियो में माता काली माहिशा सुर संबाद, राम सीता हनुमान लीला एवं राधा कृष्ण लीला का भव्य प्रदर्शन किया गया। वार्ड 11 में विराजित की गई श्री गणेश की ग्यारह मुखी प्रतिमा लोगों के बीच आकर्शण का केंद्र बनी हुई है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति सदस्य बबलू अवधिया, बबलू खंडेलवाल, लल्ली यादव, प्रदीप सोनकर, श्रीधर राव, प्रदीप सोनी, गौरव अग्रवाल, आशीष सोनी, अतुल सोनी, अरुण सोनी , प्रशांत गुता, रिंकू नामदेव, अंकित गुप्ता, गोलू गुप्ता, श्याम अग्रवाल, श्याम रजक मौजूद रहे।

DOWNLOAD

Back To Top