उमरिया के जंगल में मिला पति पत्नी का शव

Umaria Forest

उमरिया। उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत जमुहाई के जंगल में महिला पुरूष का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। उमरिया एसपी, सचिन शर्मा ने बताया कि पाली थाना अतंर्गत जंगल में शव मिले थे जिनकी शिनाख्त जमुहाई ग्राम निवासी अनिल और रिंकी के रूप में हुई है जो कि पति पत्नी थे। बताया गया कि मृतक महिला गर्भवती भी थी। वहीं शवों को पीएम कराया गया है तथा मामले में विवेचना जारी है।