उमरिया में तेंदुए ने किया 12 बकरियों का शिकार, दहशत में ग्रामीण

bannoda beat umaria

उमरिया। जंगल में पानी की कमी के कारण शहरी इलाके में आए तेंदुए ने 12 बकरियों का शिकार किया जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामला उरिया जिले के बनौदा बीट का है जहां सूरज भान के घर की छप्पड़ से घुसकर तेंदुए ने 12 बकरियों का शिकार कर लिया। वहीं सूचना के बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मुआवजा देने की बात कही जबकि तेंदुए द्वारा शिकार किए जाने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। एसडीओ, आर एल शर्मा ने बताया कि उपर से छप्पर खुला था जहां से तेंदुआ अंदर घुसा जिसने 12 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया।

  • उमरिया के बनौदा बीट का मामला
  • घर की छप्पर से घुसा था तेंदुआ
  • वन विभाग ने मुआवजा देने की बात