Pali Police

पाली में एक व्यक्ति ने पेड़ से लटककर लगाई फांसी

पाली  – उमरिया जिले के पाली में एक व्यक्ति ने पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बता दें कि पाली के वार्ड 4 निवासी एक व्यक्ति ने अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ से लटककर फांसी लगाई है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति की पहचान थानेश्वर सिंह के रूप में हुई है। पाली थाना प्रभारी, राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है जिसकी जांच रिपोर्ट आने पर कार्यवाही होगी, जबकि परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

DOWNLOAD

 

Back To Top