उमरिया के रायपुर में बस ने मवेशियों को मारी टक्कर

pali umaria accident

उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली से 16 किलोमीटर दूर ग्राम रायपुर में एक तेज रफ्तार वाहन ने गोवंश को टक्कर मार दी जिस दुर्घटना में एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि दर्जन भर से अधिक गोवंश घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक चेचरिया से उमरिया की ओर जा रही मिनी बस ने मवेशियों को टक्कर मारी है, वहीं बस सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी बस ड्रायवार को तेज रफ्तार में बस ना चलाने की समझाइश दी जा चुकी है, और अब यह घटना सामने आई। घटन की सूचना के बाद उमरिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की।