उमरिया। शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली गई, जिस बैठक में सांसद ने हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने तथा योजनाओं के तहत निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान रखे जाने को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिले के आलाधिकारी सहित विभाग के जिम्मेदार मौजूद रहे। वहीं इसके बाद सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा रणविजय प्रताप सिंह शासकीय काॅलेज में वृक्षारोपण किया गया।
- योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की समीक्षा
- जिला के आलाधिकारी रहे बठैक में मौजूद
- पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाने का पूरा प्रयासः सांसद
