उमरिया में नर्सों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

nurse association umaria

मध्यप्रदेश के उमारिया में हड़ताल कर रहीं नर्सों के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा चुकी है. नर्स एसोसिएशन अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश भर में हड़ताल पर है. स्टाफ नर्स को मानदेय, पुरानी पेंशन लागू करने, उच्चस्तरीय वेतनमान सेकंड ग्रेड, अनुकम्पा नियुक्त समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल जारी है.