पाली नगर पालिका में आनंद उत्सव कार्यक्रम आयोजित

Pali Nagar Palika

उमरिया। जिले की बरसिंहपुर पाली नगर पालिका द्वारा आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऊषा कोल, सीएमओ आभा त्रिपाठी उपस्थिति रहीं जिन्होने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आनंद उत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां स्कूली बच्चों ने दी वहीं रंगोली प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नींबू दौड़, चेयर रेस, रस्सी कूद, कबड्डी तथा 100 मीटर दौड़ का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के उपरांत पाली नगर पालिका में नेकी की दीवार का उद्घाटन भी हुआ।