पाली में नगर सरकार आपके द्वार शिविर आयोजित

Nagar Sarkar Aapke Dwar

पाली – उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के वॉर्ड एक के प्राथमिक विद्यालय में नगर सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आमजन की समस्याओं को सुनने के साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर में आमजन को सिंगल बत्ती कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, शासकीय भूमियों के पट्टे का आवंटन, वृद्धा पेंसन व विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। नगर पालिका उपाध्यक्ष रामधनी प्रधान ने बताया कि मुख्य तौर पर शिविर के दौरानपीएम आवास योजना से संबं धित प्रकरण आए।