पाली। उमरिया जिले के पाली पुलिस ने एक दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मताबिक दुष्कर्म की पीड़िता ने अपने पति के साथ पाली थाना पहुंचकर पंकज सोनी नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि पिछले कई वर्षों से महिला और पंकज की पहचान थी जहां इस बीच महिला के घर पहुंचे पंकज सोनी ने घर में महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है तथा मामले की विवेचना जारी है।