Headlines
Rajiv Gandhi Birth Anniversary

पाली में सद्भावना दिवस पर किया गया पौधारोपण

पाली। उमरिया जिले के पाली में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। पाली नगर पालिका अधिकारी आभा त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह आयोजन किया गया है जिसके तहत शासकीय विद्यालय में पौधारोपण किया गया जिसके बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने स्व. राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालकर जानकारी साझा की। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका द्वारा गत दो महिनों में लगभग 500 पौधों का रोपण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

DOWNLOAD

Back To Top