उमरिया जिले में टिड्डी दल का प्रकोप, जिला कलेक्टर पहुंचे ग्राम जरहा

उमरिया। जिले मे बड़ी तेजी के साथ आ रहे टिड्डी दल ने ग्रामीणों सहित प्रशासन की नीदं उड़ा दी है, फसलों को चंद मिनटों मे चौपट करने की क्षमता रखने वाले इस दल का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि विभाग भी अब कुछ नही कर पा रहा है।

  • तड़के सुबह जिला कलेक्टर पहुंचे ग्राम जरहा
  • टिड्डी दल के प्रकोप से बचने किसानों से लिए सुझाव
  • कृषि विभाग की तैयारियों का भी जाजया लिया

कृषि विभाग द्वारा किये जा रहे उपाय को देखने सुबह के समय उमरिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अपने दल बल के साथ ग्राम जरहा पहुंचे, जहां कलेक्टर ने किसानों से बात कर समस्या के निदान के लिए सुझाव भी मांगे।

वहीं इस मौके पर बांधवगढ़ एसडीएम अनुराग सिंह, सीईओ करकेली आर के मंडावी, नायब तहसीलदार, कृषि से आर के प्रजापति व अन्य लोग मौजूद रहे।