उमरिया। जिले के पाली नगर में वर्षों से बस स्टैंड के आभाव में यातायात व्यवस्था बदलहाल पड़ी है। वहीं दूसरी ओर स्थानीय तथा ग्रामीणों को कई समस्या का सामना करना पड़ता है जिस पर न किसी अधिकारी और न ही किसी जनप्रतिनिधियों के ध्यान जा रहा है।
बता दें कि नगर में बस स्टेंड नहीं होने के कारण एक अस्थाई बस स्टेंड बना हुआ इस कारण बसों के खड़े होने पर जाम की स्थिति बनी रहती है जबकि कई बार स्वास्थ्य सेवा देने वाले वाहन जाम में फसे रहते हैं तो कहीं विवाद की स्थिति भी बन जाती है।
स्थानीय कांग्रेस नेता ने निर्माण कार्य की रूकावट का जिम्मेदार भाजपा के नेताओं को ठहराया है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने बताया कि भाजपा के 13 पार्षद है जिनमें एकजुटता ना होने के कारण कार्य रूके हुए हैं।
बस स्टेंड निर्माण के लिए नगर पालिका द्वारा भूमि अधिग्रहण तो की जा चुकी हैलेकिन पि छले कई वर्षों से आपसी मतभेद के कारण निर्माण कार्य अटका पड़ा है। इस विषय मे नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल से बात की गई तो बताया गया कि निर्माण कार्यों के लिए टेंडर डाल दिए गए है और कागजी कार्रवाई पूरी होने का इंतजार है। दूसरी ओर नगर पालिका सीएमओ ने जल्द कार्य कराने का अश्वासन दिया।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More