उमरिया जिला अस्पताल में हुई दो मौत, लापरवाही का आरोप

Umaria Govt Hospital

उमरिया। जिला हॉस्पिटल में एक ही दिन में हुई दो मौत के बाद मरीजों के बीचभय  का माहौल बन गया। दरअसल जिले के नौरोजाबाद के ग्राम करकेली निवासी आदिवासी अपने बेटे को पेट दर्द की शिकायत पर अस्प्ताल लेकर पहुंचे थे जहां डाॅक्टर द्वारा किए गए आॅपरेशन उपरांत बच्चे की तबियत मे सुधार नहीं हुआ और उसकी मृत्यु हो गई। वहीं इसके कुछ घंटे बाद ही ग्राम हथरहटा निवासी महिला स्याम बाई की भी उपचार के दौरान किसी कारण मौत हो गई।

इन दोनों मौतों से जिला हॉस्पिटल के अन्य मरीजों में भय का माहौल बन गया जबकि दूसरी ओर उमरिया एसपी, सचिन शर्मा ने इस मामले में जांच के दौरान लापरवाही पाए जाने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई की बात कही।