BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर

Umaria BJP

उमरिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिसके बाद सांसद शर्मा के समर्थकों ने उमरिया जिले के मां बिरासनी मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चना की तथा आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस मौके पर जिला महामंत्री दिलीप पांडे, भाजपा नेता सरजू अग्रवाल, सुदामा विश्वकर्मा, नंद लाल प्रजापति, गोपाल वासवानी, प्रदीप सोनकर, श्रीधर राव, लल्ली यादव, विष्णु विश्वकर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।