उमरिया। जिले के बिरसिंहपुर पाली में पेयजल संकट को लेकर वार्डवासियों ने थाना और नगर पालिका के सामने जमकर प्रदर्शन किया। नगर पालिका के वार्ड 10 के निवासियों ने बताया कि उन्हें बीते दो दिनों से पीने का पानी नही मिल रहा जिससे लोग बेहद परेशान है। बताया गया कि पाइप लाइन से पानी वितरण बंद होने के बाद नगर पालिका टैंकर से पानी सप्लाई करा रही है जो पीने योग्य नही है।
गौरतलब है कि मामला शांत होने के बाद जब सीएमओ ने पानी का टैंकर वितरण के लिए वार्ड में भेजा तो लोगों ने दूषित पानी वितरण कराने का हवाला देकर पेयजल लेने से इंकार कर दिया। इस सम्बंध में सीएमओ आभा त्रिपाठी ने जल्द समस्या समाधान कराने की बात कही है।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More