उज्जैन डीएम-एसपी पहुंचे नागदा, लाॅकडाउन की स्थिति का जायजा लिया

Ujjain nagda lockdown

नागदा। उज्जैन कलेक्टर शशांक मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने नागदा खाचरौद विधानसभा क्षेत्र का लाॅकडाउन के दौरान पहुंचकर भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया जबकि विधायक दिलीप सिंह गुर्जर से भी चर्चा की।

नागदा में कोरोना संक्रमित तीन मरीज और पाऐ जाने पर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने चिंता व्यक्त करते हुए जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक से लाॅकडाउन का सख्ती से पालन कराने की बात कही।

हालांकि जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नागदा एसडीएम आरपी वर्मा, सीएसपी मनोज रत्नाकर एवं खाचरौद एसडीएम विरेन्द्रसिंह तथा एसडीओपी अरविन्द सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।