उज्जैन जिले के खाचरौद के पत्रकार को मिली धमकी

Khachrod ujjain

उज्जैन। जिले के खाचरौद में एक पत्रकार को ग्राम सहायक सचिव द्वारा धमकी देने के मामले में अब पत्रकार संगठन द्वारा शिकायत की गई है। दरअसल मामला खाचरौद जनपद की बनवाड़ा पंचायत का है जहां ग्रामीणों की शिकायत के बाद भ्रष्टाचार के संबंध में कवरेज को लेकर सहायक सचिव द्वारा फोन पर पत्रकार को धमकी दी गई है जिसके बाद अब पत्रकार संगठन ने सहायक सचिव दिपक गुर्जर के खिलाफ शिकायत की गई। मामले में खचरौद तहसीलदार, मधु नायक ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से शिकायत की गई है जिसमें जांच कराने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

  • ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की मिली थी शिकायत
  • खाचरौद जनपद कीबनवाड़ा पंचायत का मामला
  • पत्रकार को दी गई फोन पर धमकी