नागदा में मीडिया से दुर्व्यवहार मामला, एसडीएम बोले शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी

Nagad Vishal mega mart

नागदा। उज्जैन जिले नागदा में विशाल मेगा मार्ट के बाहर पत्रकारों से विगत दिनों हुई अभद्रता के मामले में पत्रकारों ने अब प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। दरअसल विगत दिनों राजस्व विभाग की टीम सीमांकन कार्य करने विशाल मेगा मार्ट पहुंची थी जहां इस दौरान विशाल मेगा मार्ट के अभिभाषक द्वारा मीडिया को कवरेज करने से रोकते हुए दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत स्थानीय पत्रकार द्वारा की गई थी, वहीं दुर्व्यवहार के मामले में पत्रकारों ने एसडीएम आर पी वर्मा से मुलाकात की जिसमें एसडीएम ने शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने की बात कही।