भिंड के डबल मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

भिंड। पुलिस ने डबल मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। बता दें कि विगत 9 फरवरी को गोहद चौराहे थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात महिला और लड़के का शव मिला था, जिनकी हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

भिण्ड पुलिस अधीक्षक, नागेंद्र सिंह ने बताया कि भूटानी नामक व्यक्ति से महिला के अवैध सबंध थे जिसके साथ महिला कहीं भागकर जा रही थी। भूटानी उस महिला से पीछा छुड़वाना चाह रहा था, जिसके चलते महिला और बच्चे की भूटानी और रवि नामक आरोपी द्वारा हत्या कर दी गई। हालांकि वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस ने 10 दिन में ही गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

You May Also Like

More From Author