उमरिया में हुआ युवा संवाद कार्यक्रम, मंत्री ओमकार मरकाम हुए रूबरू

Govt College Umaria

उमरिया। शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री ओमकार मरकाम शामिल हुए। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ओमकार मरकाम ने सभी गांव में 10 सदस्यीय टीम तैयार करे, गांव की समस्या और विकास के कार्यो को देखेने के लिए भेजे जाने तथा समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराने का काम किए जाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा, कांग्रेसी राजा तिवारी, ठाकुरदास सचदेव, उदय प्रताप सिंह, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, एस पी सचिन शर्मा सहित विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।