corona virus covid19

विदिशा जिले में 22 कोरोना पाॅजिटिव केस, सिरोंज बना हाॅटस्पाॅट

विदिशा। जिले में दिन ब दिन कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। CMHO डॉ केएस अहिरवार ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 के सेम्पलों में से 22 पॉजिटिव प्राप्त हुए है। कुल पॉजिटिव में सिरोंज तहसील के 12, शमशाबाद के आठ तथा विदिशा तहसील के दो पॉजिटिव सेम्पल शामिल है।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केएस अहिरवार ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 के जिले में कुल 4774 सेम्पल लिए गए है इनमें से 196 सेम्पल पॉजिटिव प्राप्त हुए है। अब तक पॉजिटिव 196 में से 104 मरीज पूर्ण स्वस्थ होने पर कोविड केयर सेन्टरों से डिस्चार्ज हुए है वही 91 उपचारित है।

कोविड-19 के विकासखण्डवार अब तक पॉजिटिव तथा डिस्चार्ज होने वालो की संख्यात्मक जानकारी इस प्रकार से है। सिरोंज तहसील में 83 कोरोना वायरस पॉजिटिव चिन्हित हुए है जिसमें से 33 डिस्चार्ज हो चुके है। वही 47 उपचारित है। जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

Vidisha corona update

विदिशा तहसील में पॉजिटिव केस कुल 63, डिस्चार्ज 39, उपचारित 24 बासौदा में पॉजिटिव केस की संख्या 21, डिस्चार्ज 17, उपचारित चार, नटेरन में पॉजिटिव प्रकरण 16, डिस्चार्ज तीन, उपचारित 13, ग्यारसपुर में पॉजिटिव केस छह, डिस्चार्ज चार, उपचारित दो, कुरवाई में चार पॉजिटिव, डिस्चार्ज तीन, उपचारित एक, इसी प्रकार लटेरी में तीन पॉजिटिव केस दर्ज हुए है और तीनों ही पूर्ण स्वस्थ होकर कोविड केयर सेन्टरों से डिस्चार्ज हो चुके है। इस प्रकार जिले के सातो विकासखण्डो में अब तक 196 पॉजिटिव केस दर्ज हुए है। जिसमें से 104 पूर्ण स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज हो चुके है वही 91 उपचारित है।

Back To Top