विदिशा एलायंस क्लब अलंकृता का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Alliance Club Alankrit Vidisha

विदिशा। श्रीराम पैलेस में एलायंस क्लब अलंकृता का शपथ विधि समारोह सम्पन्न हुआ। जिसमें 2019-20 की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समारोह में सागर से डाॅ दिवाकर, पीआरओ सुनीता भार्गव एवं जोन चेयर पर्सन एमके जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शपथ विधि अधिकारी इंटरनेशनल डायरेक्टर श्याम पांडे द्वारा अध्यक्ष अंजू कटारे, उपाध्यक्ष सरोज अग्रवाल, सचिव सरोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिखा अग्रवाल, पीआरओ ममता अग्रवाल तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्य को शपथ दिलाई।

दूसरी ओर सचिव हिमांशी कोठारी ने विगत वर्ष की सेवा गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन शशि शिलाकारी द्वारा किया गया।