Alliance Club Vidisha

अलायंस क्लब विदिशा का गवर्नर विजिट कार्यक्रम आयोजित

विदिशा। अलायंस क्लब विदिशा की गवर्नर विजिट एवं रीजन चेयरपर्सन विजिट सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिस दौरान सागर से पधारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का स्वगात अलायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष अंजू कटारे द्वारा किया गया। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा बेबी किट्स वितरण, मच्छरदानी वितरण, बच्चों के लिए कंबल वितरण तथा टी-शर्ट लोअर वितरण भी किया गया। बता दें कि रीजन चेयरपर्सन, गवर्नर एवं प्रथम गवर्नर शशि बंसल ने क्लब की गतिविधियों की बहुत प्रशंसा की एवं साथ ही क्लब सदस्यों को मार्गदर्शन भी दिया।

Back To Top