mrs universe amrita tripathi in vidisha

विदिशा पहुंची मिसेस यूनिवर्स ​अमृता त्रिपाठी, वुमंस ग्रुप ने किया स्वागत

महाकाल ग्रुप विदिशा द्वारा आयोजित किए जा रहे नवरात्रि गरबा महोत्सव के दूसरे दिन गेस्ट के तौर पर मिसेस यूनिवर्स ​अमृता त्रिपाठी (Mrs Universe Amrita Tripathi) ने सहभागिता की. गरबा स्थल पहुंचने से पहले अमृता त्रिपाठी का द प्राइड होटल में चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स की टीम और वूमंस ग्रुप ने स्वागत किया. कैमरा24 से बातचीत के दौरान अमृता त्रिपाठी ने नवरात्रि पर्व का जिक्र करते हुए, सभी को अपनी संस्कृति से जुड़े रहकर आगे बढ़ने की बात कही. अमृता का मानना है कि अपनी संस्कृति से जुड़े रहने पर ही, हम विश्व को अपना संदेश पहुंचा सकते है.

Back To Top