Headlines
Ayushi Jain UPSC Topper

UPSC 2019: सिरोंज की आयुषी ने हासिल की 41वी रैंक

सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज निवासी आयुषी जैन (Ayushi Jain) ने UPSC परीक्षा 2019 में सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया में 41वी रैंक हासिल की है। बता दें कि आयुषी जैन के पिता सुनील जैन किराना व्यापारी एवं समाजसेवी भी है जिनकी बेटी के UPSC परीक्षा में सफल होने के बाद परिवार में खुशी की लहर देखी गई और बधाई एवं शुभकामनाओं का दौर जारी है।

  • आयुषी जैन को UPSC परीक्षा 2019 में सफलता
  • विदिशा जिले के सिरोंज निवासी हैं आयुषी जैन
  • आयुषी के पिता हैं किराना व्यापारी एवं समाजसेवी

आयुषी जैन ने बताया कि बच्चों को अपनी फील्ड चुनने में सक्षम होना चाहिए और एक बार लाइन चुनने के बाद उसे हासिल करने के लिए अपना पूरा जोर लगा देना चाहिए, हालांकि इस सफलता में आयुषी जैन ने फैमली सपोर्ट को मुख्य बताया।

Back To Top