Chamber of commerce vidisha

विदिशा के व्यापारी मनीष अरोरा का मनाया जन्मदिन, किया वृक्षारोपण

विदिशा। चेंबर ऑफ कॉमर्स विदिशा के उपाध्यक्ष मनीष अरोरा के जन्मदिन पर द प्राइड होटल में बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवी राजकुमार सर्राफ, मनोज पांडेय सहित चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रवि तलरेजा, मंत्री विकास जैन, विश्वनाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष करतार सिंह धाकड़, आनंद अग्रवाल, आईटी प्रमुख दिलीप जोहरी, सुदामा प्रजापति, रितेश अरोरा, ललित नेमा, दिनेश रामानी, दीवान मंगतानी तथा मोबाइल एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। वहीं अगले दिन सुबह के समय व्यापारियों ने मनीष आरोरा के साथ मुक्तिधाम परिसर पहुंचकर वृक्षारोपण भी किया।

Back To Top