chhatrapati shivaji vidisha

विदिशा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई

विदिशा। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर विदिशा के छत्रपति शिवाजी महाराज उत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बता दें कि मेडिकल काॅलेज के पास स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल पर यह आयोजन हुआ जिस दौरान समाजजन ने जयंती छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बीजेपी नेता मुकेश टंडन, राकेश जादौन, रूद्रप्रताप सिंह, समाजसेवी कृष्णा घाड़गे, नरेश जाधव, मंगलेश राव नवले एवं संतीष सागर मुख्य रूप से मौजूद रहे।

  • छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया
  • छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल पर आयोजन
  • जनप्रतिनिधि एवं समाजजन मौजूद रहे
Back To Top