VIDISHA NEWS | विदिशा : मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल काॅलेज (medical college) का लोकापर्ण 18 सितम्बर को मेडिकल काॅलेज प्रांगण विदिशा में फीता काटकर किया गया। लोकापर्ण के बाद मुख्यमंत्री के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खेल ग्राउण्ड स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मौजूद जनता को संबोधित किया। आपको बता दें कि 355 करोड़ रूपयों की लागत से बने इस काॅलेज में बच्चों को मेडिकल की शिक्षा मिलेगी जबकि दूसरी ओर लोगों को उच्च स्तरीय इलाज भी मिल सकेगा क्योंकि काॅलेज के साथ नर्सिंग काॅलेज भी शुरू हो चुका। जानकारी के मुताबिक मेडिकल काॅलेज में 100 से ज्यादा डाॅक्टरों की नियुक्ति भी की जा चुकी है।
