विदिशा में सीएम शिवराज ने 3 बेटियों का किया कन्यादान

cm shivraj vidisha

मध्यप्रदेश के सीएम शिरवराज सिंह, विदिशा पहुंचे जिस दौरान उन्होने सपरिवार अपनी 3 दत्तक बेटियों का कन्यादान किया. बाढ़वाले गणेश मंदिर पर शादी समारोह आयोजित हुआ जहां मुख्यमंत्री समेत उनके परिवार ने विवाह की सभी रसमें पूरी कर विधि विधान से शादी सम्पन्न कराई. दरअसल मुख्यमंत्री ने 1999 में 7 बेटियों को गोद लेकर उनके पालन की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेकर सुंदर सेवा आश्रम में शिक्षा दीक्षा दिलाई है और अब 4 बेटियों का कन्यादान किया.