गुलाबगंज। विदिशा जिले के कांग्रेस नेता राकेश कटारे (Congress Rakesh Katare) के जन्मदिन पर कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं ने गुलाबगंज स्थित निवास पहुंचकर राकेश कटारे को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देकर लम्बी आयु की कामना की। बता दें कि अपने जन्मदिन पर कांग्रेस नेता राकेश कटारे ने बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया। जानकारी के मुताबिक शासकीय चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों तथा परिजनों को फल वितरित किए जिसके बाद गांधी चैक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जयंती भी मनाई। इसके पश्चात गरीबों को भोजन परोसकर मिठाईयां भी बांटी।
गुलागंज में नगर भ्रमण पर निकले कांग्रेस नेता राकेश कटारे का कई जगहों पर लोगों ने स्वागत कर केक कटवाया तथा शाॅल श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया। नगर भ्रमण के पश्चात सभी कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता एक निजी गार्डन पहुंचे जहां सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं राकेश कटारे के साथ कांग्रेसियों ने ब्लड डोनेट भी किया।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More