Congress MP Pratapbhanu Sharma

सांसद सुषमा स्वराज क्यों कर रहीं है जल्दबाजी – प्रतापभानु शर्मा

विदिशा। रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन का 21 फरवरी को सांसद सुषमा स्वराज द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। वहीं सांसद का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने भी कमर कस ली है। 20 फरवरी को कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा ने अपने निवास पर प्रेसवार्ता की जहां इस दौरान सांसद के आगमन पर विरोध तथा लोकसभा चुनाव के लिए इस सीट से खड़े होने वाले प्रत्याशी के संबंध में जानकारी दी।

पूर्व सांसद ने बताया कि भाजपा शासनकाल में जो भी प्रोजेक्ट आए वह आजतक अधूरे पड़े हैं, चाहे वह मेडिकल काॅलेज हो, सांस्कृतिक भवन, कारखाना याफिर पेयजल योजना हो सभी के कार्यों में पूर्णगति नहीं दी गई। पूर्व सांसद ने कहा कि आखिर सांसद स्वराज को लोकार्पण करने में इतनी जल्दबाजी क्यों हैं, कार्य पूर्ण होने पर भी तो लोकार्पण किया जा सकता है। वहीं विदिशा संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के संबंध में प्रतापभानु शर्मा ने कहा कि पार्टी के आलाकमान का जो आदेश आएगा उसका पालन किया जाएगा।

Back To Top